24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मेरठः भैंस की तेहरवी कर किसान ने पेश की अनोखी मिसाल

मेरठ, 9 जनवरी (बु.)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजधानी माने जाने वाले मेरठ में एक किसान ने भैंस की तेहरवी कर अनोखी मिसाल पेश की। जिसकी चर्चा इन दिनों काफी जोरों पर है। किसान के काम का एक वीडियो भी वायरल होने के बाद तो मामला काफी प्रचलित होता जा रहा है।  किसान सुभाष को उसकी भैंस काफी प्रिय थी। यह भैंस किसान के पास करीब 32 वर्ष से थी। बीते सात वर्ष से उसने दूध भी देना बंद कर दिया था। इसके बाद भी सुभाष ने उसे अपने पास रखा और उसकी खूब सेवा की। इसी बीच भैंस की तबीयत काफी खराब हो गई। सुभाष ने उसके इलाज में भी काफी पैसा खर्च किया, लेकिन उसको बचा नहीं सके। भैंस की मृत्यु के बाद सुभाष ने तेरहवीं आयोजित की। यह तेरहवीं काफी चर्चा में है। इस तेरहवीं के मौके पर सुभाष ने पूरे गांव के लोगों को दावत दी। तेरहवीं में आने वाले सभी सभी ग्रामीणों ने वहां पर पूरे विधि-विधान से भैंस को श्रद्धांजलि दी। यह अनूठी तेरहवीं पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। सुभाष ने कहा कि वो अपनी भैंस को अपने परिवार के सदस्य की तरह ही मानते थे। उन्होंने अपनी भैंस के मरने के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए हर कर्मकांड किया।जिससे उनकी भैंस की आत्मा को शांति मिले।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles