24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः चार राज्यों में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या रही सर्वाधिक

नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) देश के चार राज्यों में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए जबकि तीन राज्यों में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले बढ़े। सबसे अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या केरल में 5324, महाराष्ट्र में 2890 , पश्चिम बंगाल में 1136 तथा उत्तर प्रदेश में 1001 रही। वहीं महाराष्ट्र में 730, कर्नाटक में 310 और छत्तीसगढ़ में 186 सक्रिय मामले बढ़े। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 18,222 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ चार लाख 31 हजार से अधिक हो गया। इसी दौरान 19,253 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ 56 हजार 651 हो गयी। सक्रिय मामले 1259 घटकर 2.24 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 228 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,50,798 हो गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles