18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मुजफ्फरनगरः अवैध शस्त्र के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 21 जनवरी (बु.)। मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अपराधी धरपकड़ अभियान के अंतर्गत चरथावल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी इंचार्ज ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ मिलकर इसरार पुत्र शमशेर निवासी मोहल्ला इब्राहिमपट्टी कुटेसरा थाना चरथावल को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से एक तमंचा315 बोर व कारतूस बरामद किए हैं। चौकी प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles