जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थानाक्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व एक 15 साल के बच्चे को ठगों के द्वारा शिकार बनाया गया था। बताया जा रहा है कि बीती 10 जनवरी को पुरकाजी थाना क्षेत्र का निवासी एक 15 वर्षीय बच्चा घर से ₹10000 लेकर किसी काम से निकला था जब यह बच्चा पुरकाजी रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचा तो वही एचडीएफसी बैंक के नजदीकी स्कूटर पर सवार होकर 3 लोग वहां पहुंचे और बच्चे को लालच देते हुए कहा कि तेरी जेब में पड़े पैसों को हम दोगुना कर देंगे ऐसा कहते हुए बच्चे को ठगों ने लालच दे दिया। आरोपी बच्चे से 10 हजार रूपये और मोबाइल लेकर फरार हो गए। जिसके बाद मामले की तहरीर थाना पुरकाजी में दी गई। वही ठगों की पहचान सीसीटीवी के आधार पर करने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुखी ने मामले का संज्ञान लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की वीडियो को वायरल कर दिया। वहीं आरोपियों को पकड़वाने पर 11 हजार का इनाम भी घोषित किया है। जानकारी देने वाले को पूरी तरह से गोपनीय रखे जाने की बात भी गई है।



