18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

कानपुरः खेत में पड़ा मिला महिला का शव, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

कानपुर, 21 जनवरी (बु.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला का हाथ पैर बंधा शव खेत में पड़ा मिला। जैसे ही ग्रामीणों ने महिला का शव खेत में पड़ा हुआ देखा तो घटना की सूचना को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई । पूरा मामला जनपद कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर निहुटा गांव का है। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी भी घटनास्थल पर मौके पहुंचे और जल्द इस हत्याकांड के खुलासे की बात कही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles