19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

बुलंदशहरः 2 बाइकों की आपस में भिड़ंत, 2 लोगों की मौत

बुलंदशहर 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के सलेमपुर क्षेत्र में मेरठ बदायूं राजमार्ग पर दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को बताया कि ग्राम मोरानी निवासी दिनेश (35) राजीव और सुखबीर के साथ बीती रात बाइक से अपने गांव से बुलंदशहर की ओर जा रहा था कि सलेमपुर की मढैया के पास उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई जिसे जेवर जिला गौतम बुद्ध नगर निवासी सोनू (30) चला रहा था। उसकी बाइक पर मथुरा निवासी राजपाल भी सवार था।टक्कर लगने से दोनों बाइक पर सवार सभी पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया जहां दिनेश (35),सोनू (30) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक दिनेश और रोडवेज में संविदा चालक के रूप में सेवारत था। पुलिस ने हादसे की सूचना दोनों परिवारों को दे दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles