19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

जलपाईगुड़ी में तीन वाहनों की टक्कर से 13 लोगों की मौत, 18 घायल

कोलकाता 20 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी जिले में धूपगुड़ी के समीप मंगलवार की रात कोहरे के कारण तीन वाहनों की टक्कर से 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कल रात करीब पौने दस बजे धूपगुड़ी के समीप बोल्डर से लदे ट्रक की विपरीत दिशा से आ रही मिनीट्रक से टक्कर हो गयी और इसी के तुरंत बाद एक कार भी टकरा गयी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचावकार्य शुरू किया। घायलों को धूपगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां से उन्हें जलपाईगुड़ी के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles