19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः मोदी ने जलपाईगुड़ी हादसे पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली 20 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट संदेश में कहा ,“ पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में धूपगुड़ी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। निराशा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। कामना करता हूं कि हादसे में घायल हुए लोग शीघ्र स्वस्थ हों। ”उल्लेखनीय है कि इस सड़क दुर्घटना में बोल्डर से लदा एक ट्रक एक निजी कार और मैजिक वैन पर पलट गया. खबरों के मुताबिक हादसे में 13 लोगों की जान गई है और कई घायल हो गये। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles