24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

बुलंदशहरः जहरीली शराब का सेवन करने वालों में 6 हुई मृतकों की संख्या

बुलंदशहर, 9 जनवरी (बु.)। बुलंदशहर जिले में थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव जीत गढ़ी में जहरीली शराब पीने से एक और ग्रामीण ने मेरठ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। अब मृतकों की संख्‍या बढ़कर छह हो गई है। शुक्रवार को पांच ग्रामीणों की मौत हो गई थी। उधर, पुलिस ने गांव से ही शराब का जखीरा बरामद किया है।गांव जीतगढ़ी में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से सतीश, कलुआ, रंजीत, पन्नालाल और सुखपाल की मौत हो गई थी। करीब 19 की हालत बिगड़ गई थी,जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस मामले में इंस्पेक्टर सिकंदराबाद सहित चार पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया था जबकि आबकारी विभाग के भी इंस्पेक्टर सहित चार को सस्पेंड किया है। साथ ही आबकारी अधिकारी सहित तीन को लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया है। शनिवार सुबह मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार करवा रहे भगवत ने दम तोड़ दिया। एसएसपी ने बताया कि गांव से कई बोरो में छिपा कर रखी गई शराब बरामद की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles