24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के अस्पताल में आग लगने और सोलंकी के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली 09 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में भंडारा के जिला अस्पताल में आग लगने की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में भंडारा के जिला अस्पताल में आग लगने की घटना को वीभत्स बताते हुए इस घटना में जान गवाने वाले बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्ति की और उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस घटना में जान गंवाने और घायलो के परिजनों की यथासंभव मदद करेगी। भंडारा के जिला अस्पताल में आग लगने से कम से कम दस शिशुओं की मृत्यु हो गई और अन्य कई घायल है। उन्होंने कांग्रेस नेता श्री सोलंकी के निधन को भी अत्यंत दुखद बताया और कहा कि उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा तथा सामाजिक बराबरी को मजबूत करने के लिए अहम योगदान दिया है और उसके लिए वह सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने श्री सोलंकी के परिजनों, समर्थकों तथा मित्रों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। सोलंकी विदेश मंत्री तथा चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles