प्रतापगढ़, 07 जनवरी (बु.)। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी अपराधों का ग्राफ थमने का नाम ले रहा है । आए दिन हत्या, लूट, डकैती आदि वारदातों को अंजाम देकर आरोपी बड़ी ही आसानी से फरार हो जाते है और पुलिस बाद में सिर्फ लकीरे पिटती रह जाती है। ऐसा ही एक मामल यूपी के जनपद प्रतापगढ से सामने आया है। जहां दिन-दहाड़े नकाबपोश बदमाश सर्राफा व्यापारी की दुकान में घुसकर पिस्टल की नौक पर करीब 80 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है की न बदमाश दुकान के अंदर दाखिल हुए थे। जबकि दो बाहर कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट कर खड़े थे। वारदात के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए भाग निकल गए। दिनदहाड़े लूट की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज की जांच में तीन नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में घेरेबंदी की। शहर में चौक इलाके से सटे श्याम बिहारी गली मोहल्ले में सुरेश सोनी की सराफा की दुकान है। गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे बदमाशों ने डाका डाला। दो बदमाश बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़े थे। तीन नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे और पिस्टल सटाकर पूरे जेवर उठा ले गए। करीब 80 लाख रुपये के जेवर लूट ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दुकान पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। कंट्रोल रूम की सूचना पर पूरे जिले में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि दुकान में लूट की सूचना पर पूरे जिले में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। वहीं घटना के बाद से व्यापारियोें में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके चलते घटन3ा के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस का बदमाशों में बिल्कुल खाैफ नहीं है। ऐसे हालत में व्यापार करना मुश्किल है।



