24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मेरठः भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष को पुूलिस ने किया नजरबंद

मेरठ, 7 जनवरी (बु.)। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन के लिए मेरठ से ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी कर रहे भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी को गुरुवार को पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। किसान संगठन की खून से हस्ताक्षरित ज्ञापन को ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए कमिश्नर को सौंपने की तैयारी थी।भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने बताया कि कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में आंदोलनरत किसानों को उन्होंने समर्थन दे रखा है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह 11 बजे से संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी थी। जो गढ़ रोड से शुरू होकर तेजगढ़ चौपला, सूरजकुंड, पुलिस लाइन होते हुए कमिश्नरी पहुंचता। यहां पर किसानों के खून से हस्ताक्षरित ज्ञापन कमिश्नर को सौंपना था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की खबर लगते ही नौचंदी पुलिस उनके घर पहुंच गई और नजरबंद कर दिया।कुलदीप त्यागी ने बताया कि गुरुवार को होने वाले ट्रैक्टर मार्च की खबर रात में ही पुलिस प्रशासन को लग गई थी। उनके पास एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का फोन आया। जिसमें उन्होंने मार्च न निकालने का निवेदन किया था। इसके बाद देर रात नौचंदी पुलिस घर पहुंच गई। करीब एक घंटे बातचीत के बाद वह लौट गए। सुबह नौचंदी पुलिस उनके पंचशील कालोनी गली नंबर पांच स्थित घर पहुंची और नजरबंद कर दिया। कुलदीप त्यागी के साथ उनके साथी एडवोकेट सुशील गौड व ब्रजेश चौहान भी मौजूद हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles