24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

वाराणसीः श्रीराम मंदिर के लिए काशी करेगी 22 करोड़ का योगदान, पढ़िए पूरी खबर

वाराणसी, 07 जनवरी (बु.)। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान मकर संक्रांति के बाद शुरू होने जा रहा है। इसमें जनसहभागिता के लिए जिलेवार तैयारियां हो रहीं हैं। इस क्रम में काशी का योगदान 22 करोड़ का होगा। इस लक्ष्य को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने तैयारी कर ली है। बड़े दानदाताओं तक दस्तक देने के लिए अलग से टोली बनाई गई है। 25 लाख से अधिक धनराशि के दानदाताओं की अलग से सूची बन रही है। 15 से 31 जनवरी तक बड़े दानदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। एक से 10 लाख रुपये तक के दानदाताओं के लिए एक समूह काम करेगा। ऐसे ही 11 से 25 लाख तक के दानदाताओं के लिए दूसरे समूह को जिम्मेदारी दी जाएगी। 25 लाख रुपये से अधिक के दाताओं के लिए तीसरी टोली लगाई जाएगी। बड़े दानदाताओं के लिए रसीद का इंतजाम किया गया है। वहीं छोटे दानदाताओं के लिए कूपन का इंतजाम किया गया है। 10, 100, 1000 समेत कुल तीन तरह के कूपन दिए जाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय सात जनवरी को बनारस आ रहे हैं। दो दिनी प्रवास के दौरान यहां के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर साढ़े तीन से शाम पांच बजे तक बनारस बीड्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के डायरेक्टर अशोक गुप्त के चांदपुर औद्योगिक आस्थान में बड़े व्यावसायिक बंधुओं के साथ बैठक होगी। दूसरी बैठक बड़ी राशि संग्रह टोली के साथ शाम छह से साढ़े सात बजे सिटी इन होटल कैंट में होगी। आठ जनवरी को वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ सुबह नौ से साढ़े 10 बजे तक पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल आफ उप्र नेपाली कोठी वरुणापुल में होगी। दूसरी बैठक बड़े व्यापारिक बंधुओं के साथ दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक देश भट्टाचार्य ओंकार भवन राजेंद्र विहार कालोनी, सुंदरपुर में होगी।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles