18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः बालिकाओं को सशक्त और शिक्षित बनाने का नायडू ने किया आह्वान

नयी दिल्ली 24 जनवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बालिकाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि लड़कों को आरंभिक उम्र से ही लड़कियों का सम्मान करना सिखाया जाना चाहिए।श्री नायडू ने रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि अभिभावकों को बालिकाओं का सशक्तिकरण और शिक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और उनके साथ लैंगिक भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।उपराष्ट्रपति ने कहा कि समाज की मानसिकता बदलना इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है तथा इसके जरिए ही बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले लोगों के साथ ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति अपनाई जानी चाहिए और इस तरह का बर्ताव करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles