18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः शिक्षा दिवस पर अध्यापकों का नायडू ने किया अभिनंदन

नयी दिल्ली 24 जनवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि शिक्षा का उद्देश्य जानकारी मात्र एकत्र करना नहीं बल्कि बेहतर मानव निर्माण होना चाहिए। श्री नायडू ने अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान शिक्षा – शिक्षण प्रक्रिया को बनाए रखने के लिए अध्यापक और अभिभावक अभिनंदन के पात्र हैं। उन्होंने कहा, “ अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थाओं, शिक्षकों तथा अभिभावकों से आग्रह करता हूं कि विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास के लिए उन्हें ऐसी शिक्षा दें जिससे सामाजिक मूल्यों विकसित हों। शिक्षा का अर्थ मात्र जानकारी एकत्र करना ही नहीं है बल्कि एक बेहतर इंसान बनना है।”

श्री नायडू ने कहा कि इस अवसर पर शिक्षकों का अभिनंदन है जिन्होंने महामारी के दौरान भी विद्यार्थियों ऑनलाइन शिक्षण निर्बाध जारी रखा और विद्यार्थियों के शिक्षा सत्र का सदुपयोग किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles