18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः आकाशवाणी भवन में लगी आग

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता) दिल्ली में संसद भवन मार्ग पर स्थित आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल पर रविवार तड़के आग लग गई है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब पांच बजकर 58 मिनट पर आकाशवाणी भवन में आग की सूचना मिली। मौके पर तत्काल आठ दमकल की गाड़ियां भेजी गयीं। उन्होंने कहा कि आग इमारत की पहली मंजिल के एक कमरे में लगी थी। आग कमरे में बिजली के एक उपकरण में लगी थी। तत्काल आग को बुझा लिया किया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles