नयी दिल्ली , 26 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं । श्री नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा , “आप सभी को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए हम सभी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के इस महापर्व पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करें।” वर्ष 1950 में 26 जनवरी के दिन ही हमारे देश में संविधान लागू हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।



