18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

अयोध्याः ध्वजारोहण व पौधारोपण से धन्नीपुर मस्जिद के निर्माण का आगाज

अयोध्या, 26 जनवरी (बु.)। भगवान राम की नगरी अयोध्या में मंगलवार को एक और बड़ा काम शुरू किया गया। बीती पांच अगस्त को श्रीराम राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए नींव पूजन के बाद आज यानी मंगलवार को धन्नीपुर में मस्जिद के निर्माण का आगाज किया गया। गणतंण दिवस पर अयोध्या के रुदौली में ध्वजारोहण के साथ ही यहां पर पौधारोपण से धन्नीपुर मस्जिद का आगाज किया गया। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के चेयरमैन जुफर फारुकी ने गणतंत्र दिवस पर यहां आज तिरंगा फहराया। इस दौरान यहां पर आइआइसीएफ के सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर जफर फारूकी के साथ धन्नीपुर प्रोजेक्ट की शुरुआत की।फारूकी ने इस दौरान यहां पर इमली का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अदनान फार्रुख, सचिव अतहर हुसैन, इमरान अहमद, डॉ शेख सौदुजजमा व मोहम्मद राशिद ने भी पौधारोपण किया। इस दौरान गांव के प्रधान मेराज अहमद खान भी थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles