18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

भदोहीः तेज रफ्तार के कारण हुआ सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

भदोही 26 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार भोर सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से तेज रफ्तार एंबुलेंस के टकराने से पांच लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाला नगर टोल प्लाजा अमवा गांव के निकट यह हादसा उस समय हुआ जब अमवा अंडरपास से पहले खड़े कंटेनर में शव लेकर जा रही एम्बुलेंस भिड़ गई। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शव लेकर एंबुलेंस राजस्थान के चित्तौड़ गढ़ जा रही थी। इस हादसे में एंबुलेंस के चालक समेत सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से किसी प्रकार एंबुलेंस में फंसे लोगो को बाहर निकाला। शवों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। मृतकों के जेब से मिले कागजात के आधार पर पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles