24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः किसान आंदोलन व गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

दिल्ली, 10 जनवरी (बु.)। गणतंत्र दिवस और किसान आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम और सख्त करने का निर्णय लिया है। पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शनिवार को अपराध समीक्षा बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों से सिंघु व यूपी बार्डर सहित दिल्ली की अन्य सीमाओं पर कानून व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। दिल्ली हमेशा से आतंकियों के निशाने पर रही है। इसी देखते हुए आगामी गणतंत्र दिवस की सुरक्षा तैयारी दिल्ली पुलिस ने पैरा मिलिट्री के साथ मिलकर काफी समय पहले से ही शुरू कर दी है। आयुक्त ने स्पेशल सेल सहित अन्य अधिकारियों के साथ उक्त मसले पर विस्तार से चर्चा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। किसान आंदोलन भी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है। अब तक दिल्ली पुलिस ने इसे बेहतर तरीके से हैंडल किया है। पुलिस की कोशिश है कि आंदोलन के कारण दिल्ली में किसी भी तरह से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने नहीं दी जाएगी। तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की सीमाओं पर रोज ड्यूटी लगाई जा रही है। बैठक के दौरान आयुक्त ने सभी जिले के थाना पुलिस द्वारा अपराध रोकने के लिए किए जा रहे कार्य योजना की भी समीक्षा भी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराध रोकने में पुलिस कर्मियों की किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यमुनापार के जिले व पश्चिमी जिले में दिसंबर में ताबड़तोड़ एटीएम लूटे जाने की घटना हुई। इसमें बदमाश एटीएम काटकर रुपये निकाल ले गए थे। इस मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने सभी 15 जिले के डीसीपी से कहा कि वे थानाध्यक्षों को निर्देश दें कि वे अपने इलाके में स्थित एटीएम का लगातार निरीक्षण करते रहें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles