24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः किसान आंदोलन के चलते प्रदर्शनकारियों ने चिल्ला बॉर्डर को किया सील

दिल्ली, 10 जनवरी (बु.)। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन लगातार जारी है। किसानों का आंदोलन 46वें दिन में प्रवेश कर गया है मगर किसान अभी भी अपनी मांग पर अडे़ हुए है। किसानों का कहना है की जब तक उनकी मांग पूरी नही हो जाती तब-तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा और वह दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहेंगे। किसान सरकार से लगातार कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसान आंदोलन को देखते हुए कई बॉर्डर बंद किए गए हैं जिसके चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो इसे देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस समय-समय पर जानकारी दे रही है। दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक, नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले ट्रैफिक के लिए चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर एक तरफ से बंद किया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट में बताया कि किसानों के प्रदर्शन की वजह से नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले ट्रैफिक के लिए चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर को बंद किया गया है. दिल्ली आने के लिए आनंद विहार, डीएनडी, भोपरा और लोनी बॉर्डर का विकल्प अपनाने की सलाह दी गई है।

 

 

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles