आगरा, 17 जनवरी (बु.)। घने कोहरे की वजह से लगातार सड़क हादसे हो रहे है और लोगों की जान जा रही है। जिसके चलते रविवार को लखनऊ एक्सप्रेस वे भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल गए। दरअसल पूरा मामला थाना डौकी क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक बस अनियंत्रित होकर लखनऊ एक्सप्रेस वे पलट गई। इस दौरान लोगों में चीख-पुकार का माहौल पैदा हो गया। सड़क हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कंडक्टर समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।कोहरे के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।



