19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः मोदी ने राजस्थान बस हादसे पर दुख जताया

नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जालौर जिले में बस हादसे में छह लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने ट्वीट किया , “ बस हादसे की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हादसे में कई लोगों की मौत हुई । उनके परिजनों के प्रति मेरी गहन संवदेनाएं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”हादसा शनिवार देर रात उस समय हुआ जब एक हाई-टेंशन तार के संपर्क में आकर बस में आग लग गयी। घटना में कम से कम छह लोगों की जान चली गयी वहीं 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को जोधपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जिनमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles