मुज़फ्फरनगर, 17 जनवरी (बु.)। कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे है। जिसके चलते आज फिर जनपद में घने कोहरे की वजह से थाना भोपा क्षेत्र में दो वाहनों की आपस मे भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि, कोहरे की वजह से आगे चल रही कार नही दिखाई देने की वजह से पीछे से आ रही ऑल्टो कार ने आगे चल रही ऑल्टो कार में ही ट्रककर मार दी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को रोड़ से किनारे करवा कर यातायात शुरू करा दिया है।



