हरियाणा, 6 दिसंबर (बु.)। खबर हरियाणा से है जहां पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मानेसर जमीन घोटाले के मामले को नया मोड़ देने की कोशिश की है। मानेसर जमीन घोटाले में मुख्य आरोपित हुड्डा ने सीबीआइ पर गंभीर सवाल उठाए हुड्डा की ओर से उनके वकील ने पंचकूला की विशेष सीबीआइ अदालत में हुड्डा की ओर से बहस की। इन दलीलों में उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार के तत्कालीन उद्योग मंत्री को मामले में आरोपित न बनाने पर सवाल उठाया । उन्होंने कहा कि यदि हुड्डा ने फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए तो उससे पहले फाइल उद्योग मंत्री के पास से होकर आई है। ऐसे में केवल हुड्डा को आरोपित बनाना राजनीतिक षड्यंत्र है। वहीं हुड्डा ने वकील के माध्यम से कोर्ट में कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा नेताओं ने बयान दिए थे कि मुझे जमीन घोटालों में जेल भेजेंगे, जिसके बाद मुझ पर केस बनाया गया। इस पर सीबीआइ की विशेष अदालत ने कहा कि जिस उद्योग मंत्री या अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के दौरान जो सबूत कोर्ट में आएंगे और आरोपित याचिका देंगे, तो उन्हें आरोपित बना लेंगे।



