22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

राजधनी दिल्ली में पहले चरण में लगेगा 2 लाख स्वास्थय कर्मियों को कोरोना का टीका

दिल्ली, 6 दिसंबर (बु.)। कोरोना वायरस को दोश में फैले करीब एक वर्ष हो गया। आए दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। वहीं दुनिया के तमाम वैज्ञानिक और डॉक्टर्स कोरोना वैक्सीन का खोज लगातार रहे थे। जिसके चलते आखिरकार सफलता मिल ही गई। वहीं केंद्र सरकार ने सबसे पहले कोरोना का टीका उपलब्ध होने पर दिल्ली में पहले चरण में दो लाख लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। पिछले माह 13 नवंबर तक 1250 अस्पतालों (सरकारी व निजी शामिल), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नर्सिंग होम व निजी क्लिनिक संचालकों ने एक लाख 43 हजार 914 कर्मचारियों का डाटा स्वास्थ्य विभाग को सौंप चुके हैं। इसमें 558 अस्पतालों व नर्सिंग होम का डाटा शामिल नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि दिल्ली में स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या दो लाख से अधिक हो सकती है। कोरोना का टीका उपलब्ध होने पर सरकारी व निजी क्षेत्र के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है। जिसमें एलोपैथ व आयुष दोनों चिकित्सा पद्धतियों के कर्मचारी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर में ही सभी राज्यों से स्वास्थ्य कíमयों का डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles