हरियाणा, 05 दिसम्बर (बु.)। जनपद हिसार में शुक्रवार को कोरोना के 65 मामले मिले। वहीं कोरोना से चार की मौत भी हुईं। कोरोना से अब तक 254 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक कोरोना के कुल 15992 मामले आ चुके हैं, जिनमें से 14950 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। इससे जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट अब तक के उच्चतम स्तर 93.48 फीसद पर पहुंच गया है। यानि जिले में 7 फीसद से भी कम कोरोना के एक्टिव मामले बचे हैं। जिले में अब सिर्फ 788 एक्टिव मरीज हंै। जिले एक नंवबर से लेकर अब तक 8.56 फीसद मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक नंवबर को जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 84.92 फीसद था। एक नवंबर को जिले में 1399 एक्टिव मामले थे। वहीं 12 नवंबर को एक्टिव मरीजों का मामला 2109 तक पहुंचा था। अब सिर्फ 788 एक्टिव मामले हैं। इस नवंबर से अब तक 37 फीसद मरीज कम हुए है। उस दौरान रिकवरी रेट 82 फीसद रहा था।स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 3066 सैंपल लिए गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रेंडम अभियान चलाते हुए सड़कों से गुजर रहे लोगों के भी सैंपल किए। स्वास्थ्य विभाग के जीव वैज्ञानिक डा.रमेश पूनिया के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।




