22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

मेरठः पति की प्रेमिका को लेकर पति-पत्नी के बीच कई घंटो तक चला हाई वॉल्टेज ड्रामा, पढ़िए पूरी खबर

मेरठ, 05 दिसम्बर (बु.)। खबर यूपी के जनपद मेरठ से है। जहां पति की प्रेमिका को लेकर पति-पत्नी के कई घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में बातचीत हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। वहीं, युवक प्रेमिका को भी साथ रखने की जिद पर अड़ा हुआ है। बताया जा रहा है की किठौर निवासी युवती की शादी दो साल पहले कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। विवाहिता को कुछ दिन बाद पता चला कि पति का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई कर दी थी। करीब छह माह से वह मायके में थी। कुछ दिनों पहले ही दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी, जिसके बाद विवाहिता ससुराल आ गई थी। शुक्रवार को युवक प्रेमिका को अपने घर पर ले आया, जहां पर घरवाली और बाहरवाली में मारपीट हो गई। स्वजनों ने दोनों को अलग किया। विवाहिता ने मायके वालों को सूचना दी तो वह भी पहुंच गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। युवक प्रेमिका को साथ रखने की जिद पर अड़ा हुआ है, जबकि मायके वाले विवाहिता को अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर आती है, तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles