22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

#Hariyana तेज रफ्तार के कारण हुआ सड़क हादसा, बाइक सवार दंपति की मौत

तेज रफ्तार के कारण आए दिन लोग काल का ग्रास बन रहे है। प्रतिदिन सड़क हादसों में सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। सरकार भी सड़क हादसे रोकने के लिए काफी प्रयास कर रही है लेकिन तमामा कोशिशों के बाद भी स्थिति नियंत्रण में नही है। जिसके चलते शनिवार को हरियाणा में सड़क हादसे में एक बाइक सवार दमपति की मौत हो गई। बाइक सवार दंपति पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे है। बताया जा रहा है मृतक दंपति सिरसा के निजी अस्पताल में उपचाराधीन रिश्तेदार का हालचाल जानने के लिए आए हुए थे। रात में वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। इस मामले में मृतक के छोटे भाई सुखविंद्र सिंह की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शिकायतकर्ता सुखविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कार चालक शराब के नशे में धुत था। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दंपति का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles