22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

सावधान: मिलावटखोर है पतंजलि, बैद्यनाथ, डाबर और झंडु, शहद में चीनी की मिलावट के जाँच में निकले गुनहगार।

नई दिल्ली, 03 दिसम्बर। डाबर, पतंजलि, बैद्यनाथ, झंडू…सबके शहद में चीनी की मिलावट- CSE की जांच में 22 सैंपल्स में से 5 ही पास हुए है। CSE की महानिदेशक सुनीता नारायण ने अपने बयान में मीडिया को बताया है कि, 2003 और 2006 में सॉफ्ट ड्रिंक में जांच के दौरान जो मिलावट पाई गई थी, उससे भी खतरनाक मिलावट शहद में हो रही है।

देश की कई बड़ी नामी कंपनियां ग्राहकों को मिलावटी शहद बेच रही हैं। यह खुलासा हुआ है कि सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) की जांच में। इसमें पाया गया है कि ज्यादातर ब्रांड्स अपने शहद में चीनी की मिलावट करते हैं। बताया गया है कि सीएसई ने 13 बड़े-छोटे ब्रांड्स के शहद को चेक किया है। इन कंपनियों के शहद में 77 फीसदी तक मिलावट पाई गई। शहद के कुल 22 सैंपल्स चेक किए गए। इनमें सिर्फ पांच ही जांच में सफल पाए गए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles