मुजफ्फरनगर, 03 दिसम्बर (बु.)। जिले में कोरोना के आज 52 पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं जबकि इनमें से 17 को डिस्चार्ज भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि, गांधी कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय राजकुमार मदान की कोरोना से मेंरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज, मोरना क्षेत्र के भोपा निवासी शमशाद अहमद 62 वर्ष व ग्राम लछेड़ा निवासी शकीदा 21 वर्ष की कोरोना से पिछले 24 घंटे में मौत हुई है। 52 पॉजिटिव में गांधी कॉलोनी से चार, बचन सिंह कॉलोनी से एक, रामपुरी से एक, संजय मार्ग से दो, पटेल नगर से दो, मोती महल से एक, महमूद नगर से एक, लद्धावाला से एक, गंगा रामपुरा से एक, आबकारी रोड से एक, देव पुरम से एक, बचन सिंह कॉलोनी से एक, खालापार से एक, अंसारी रोड से एक, साकेत कॉलोनी से एक, कृष्णापुरी से एक, साउथ सिविल लाइन से एक, त्यागी कॉलोनी से एक और राम पुरी से एक पॉजिटिव मिला है।
उन्होंने बताया कि ग्राम रई से एक, जट्ट मुझेडा से एक, गांधीनगर से दो, महालक्ष्मी एंक्लेव से एक, मिमलाना रोड से एक मरीज मिला है।



