24.9 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

मुज़फ्फरनगर: कृषि विधेयक के विरोध में किसानों का प्रदर्शन।

मोरना, 03 दिसम्बर। क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर राष्ट्रीय किसान शेर बल (किसान आर्मी) द्वारा कृषि विधेयक के विरोध में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री के नाम संबोधन ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया।

धरने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुमित सहरावत ने कहा कि कृषि विधेयक किसानहित में नही है। यह पूंजीपतियों को मजबूत करने के लिए बनाया गया है इसलिए सरकार को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल विधेयक वापिस लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार कृषि विधेयक को वापिस नहीं लेती है तो राष्ट्रीय किसान शेर बल के कार्यकर्ता सड़क पर जाम लगाकर जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा। धरने पर कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम संबोधन ज्ञापन बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। धरने की अध्यक्षता चैधरी जयवीर सिंह छछरौली व संचालन दीपांशु चौधरी ने किया। धरने पर फिरोज आलम, बबलू, शंकर, रवि, सनी शर्मा, अनुज पहलवान, जावेद, समी, मौहम्मद मुदस्सिर, शाहनवाज, अमीर आलम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles