28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः लद्दाख के लेह इलाके में तैनात जवान ने किराएदार पर लगाए आरोप, पढ़िए पूरी खबर

फौजी की पत्नी लाखों के जेवर लेकर गायब, एसपी से शिकायत
लद्दाख के लेह इलाके में तैनात जवान ने किराएदार पर लगाए आरोप
पुलिस ने शांति भंग में फौजी और किराएदार का किया था चालान

मुजफ्फरनगर, 31 दिसंबर (बु.)। खतौली क्षेत्र के एक फौजी की पत्नी पारिवारिक विवाद में गायब हो गई। फौजी ने परिजनों के साथ एसपी सिटी से मिलकर पत्नी के गायब होने के पीछे किराएदार के बेटे का हाथ होने की आशंका जताई है। आरोप लगाया कि बीवी लॉकर से लाखों के जेवर भी ले गई है।

खतौली क्षेत्र का यह फौजी लद्दाख के लेह इलाके में तैनात है। उसकी पत्नी पांच साल के बेटे के साथ खतौली में रहती है। दो दिन पहले फौजी छुट्टी लेकर घर आया था। सोमवार शाम को फौजी और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पत्नी घर से निकलकर किराए पर रहने वाले परिवार के पास चली गई थी। इसी बात को लेकर फौजी और किराएदारों के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े की सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया। इसी बीच मंगलवार सुबह फौजी की पत्नी पांच साल के बेटे को लेकर कहीं चली गई। पीडि़त फौजी ने बुधवार को एसपी सिटी से मिलकर आशंका जताई कि बीवी को गायब करने के पीछे किराएदार के बेटे का हाथ है। बीवी लॉकर से लाखों के जेवरात भी ले गई है। फौजी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने फौजी और उसके परिवार को जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles