गोली से डर लगता है साहब, नहीं करेंगे गैर कानूनी काम
सीकरी के तीन भाइयों ने भोपा थाने आकर दिया शपथ पत्र
तीनों आरोपियों के खिलाफ गौकशी, गैंगस्टर आदि के कई मुकदमे
मुजफ्फरनगर, 31 दिसंबर (बु.)। योगी राज में अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत गौकशी जैसे अपराध में शामिल रहे सीकरी के तीन भाइयों ने भोपा थाने आकर भविष्य में अपराध ना करने का शपथ पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि साहब पुलिस की गोली से डर लगता है, अब कोई गैर कानूनी काम नहीं करेंगे। भोपा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव के यामीन उसके भाई मुकीम और मुस्तकीम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इन तीनों के खिलाफ आठ से लेकर बारह तक मुकदमे दर्ज हंै। इनमें गौकशी के अलावा गैंगस्टर और आ र्स एक्ट के मामले में शामिल है। इन दिनों मुठभेड़ में रोजमर्रा अपराधी पुलिस की गोलियां लगने से लंगड़े हो रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से दूसरे अपराधियों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है। इसी कड़ी में सीकरी के तीनों भाइयों ने पुलिस के सामने आकर भविष्य में अपराध से तौबा किया है। तीनों भाई किसी तरह के अपराध में तो शामिल नहीं है, लेकिन उन्होंने भोपा थानाध्यक्ष के नाम शपथ पत्र बनाकर दिया है। शपथ पत्र में तीनों भाइयों ने कहा कि पूर्व में उनके द्वारा जो भी गैर कानूनी कार्य किए गए हैं, उसके लिए माफी चाहते हैं। साथ ही यह शपथ पत्र देते हैं कि वह भविष्य में किसी तरह का अपराध नहीं करेंगे। वह पूरी तरह अपराध से तौबा करते है। तीनों भाइयों ने कहा कि उन्हें अपनी गलती का अहसास है, वो भविष्य में गलत काम कर पुलिस की गोली का शिकार नहीं होना चाहते हंै। उन्हें गोली से डर लगता है। पुलिस ने तीनों भाइयों से कहा कि यदि वह गैर कानूनी काम से दूर रहेंगे तो पुलिस उन्हें किसी तरह से परेशान नहीं करेगी, लेकिन यदि किसी मामले में उनकी संलिप्तता पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।