- शराब पीकर अगर दबाया एक्सीलेटर तो हवालात में बंद कर देंगे सिपाही, दरोगा या इंस्पेक्टर
- जश्र की रात ना करें ये काम, नहीं तो साल के पहले दिन हो जाएंगे बदनाम
- नए साल के जश्र पर हुड़दंग रोकने को पुलिस ने कसी कमर
- बृहस्पतिवार रात में चौराहों पर बैरियर लगाकर चेकिंग करने की तैयारी
मुजफ्फरनगर, 31 दिसंबर (बु.)। नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्र में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में है। बृहस्पतिवार रात होने वाली चेकिंग में यदि कोई शराब पीकर एक्सीलेटर दबाते मिला तो उसे हवालात की सैर करनी पड़ सकती है। पुलिस ने अपने घरों में रहकर नए साल का स्वागत करने का अनुरोध किया है।
कोरोना संक्रमण की काली छाया के चलते 2020 में हर कोई पूरे साल छटपटाता रहा है। ऐसे में लोग 2021 से ढेर सारी उ मीदें बांधे हुए हैं। ऐसे में 2020 को अलविदा और 2021 का स्वागत लोग धूम-धडाके से करने की इच्छा रखते है। शासन ने पहले ही नए साल के जश्र के सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी। प्रशासन की अनुमति से ही कोई भी आयोजन किया जा सकता है, जिसमें कोरोना गाइड़ लाइन का पालन करते हुए 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं है। इसी लिहाज से पुलिस ने ाी नए साल की पूर्व संध्या पर शहर की नाकेबंदी की तैयारी है। प्रत्येक चौराहों पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कराई जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने निर्देश दिए हंै कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके लिए शाम से ही चेकिंग शुरू कर दी जाए। होटलों और रेस्टोरेंट पर नजर रखी जाए कि कही पर बिना अनुमति के सामूहिक आयोजन नहीं होना चाहिए। पुलिस किसी तरह की स ती नहीं चाहती है, लेकिन लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करे, क्योंकि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। ऐसे में लोग सादगी से अपने घरों पर नए साल का जश्र मनाएं।




