17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः गुड़ में सेलखड़ी की मिलावट पर प्रशासन को जगाने पहुंचे भाडपा के जिलाध्यक्ष

  • सिटी मजिस्ट्रेट से मिला भाजपाइयों का प्रतिनिधिमंडल, आखिर विभाग क्यों नही निभा रहा अपनी जिम्मेदारी
  • प्रशासन ने आकस्मिक छापेमारी कराकर दिलाया कार्रवाई का भरोसा

मुजफ्फरनगर, 18 दिसंबर (बु.)। गुड़ में सेलखड़ी के मिलावट करने के मामले में भाजपा नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह से मिलकर नाराजगी जताई। सवाल किया है कि विभागीय अधिकारी मिलावटखोरों के खिलाफ आखिर क्यों कार्यवाही नहीं कर रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट और खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी ने आकस्मिक छापेमारी कराकर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। दा गुड खांडसारी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने बुधवार को खुलासा किया था कि पुरकाजी क्षेत्र के काफी कोल्हुओं में सेलखड़ी मिलाकर गुड़ तैयार किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री श्याम सिंह सैनी हरि शंकर मुंदडा, सुरेश बंसल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश चौधरी आदि ने कल्हू मालिकों को चेताया था कि यदि सेलखड़ी का गुड़ मंडी में लाया गया तो उसे फेंक दिया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने मिलावटखोरों का संज्ञान लिया। उन्होंने मीडिया प्रभारी अंकित मित्तल और एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी के साथ मिलकर नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने बताया कि किस तरह गुड़ में सेलखड़ी मिलाकर जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका आरोप था कि विभागीय अधिकारी क्यों गुड में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे है। सेलखड़ी प्रयोग की शिकायत जब गुड़ कारोबारियों के पास पहुंची तो खाद्य विभाग भी इससे अनभिज्ञ नहीं रह सकता। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने विभागीय अधिकारियों की अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निर्वहन ना किए जाने पर नाराजगी जताई। भाजपा मीडिया प्रभारी अमित मित्तल ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह उनमें सेलखड़ी की मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लाखों की धरपकड़ के लिए अलग से टीम गठित की जा रही है, जो रात में अपनी कार्रवाई में जुट जाएगी. मित्तल ने बताया कि मिलावट की सबसे ज्यादा शिकायत पुरकाजी क्षेत्र से आ रही है। जबकि एशिया गुड़मंड़ी के कारोबारी पहले ही मिलावटी गुड़ के खिलाफ है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles