मुजफ्फरनगर, 18 दिसंबर (बु.)। वैश्विक महामारी के बीच जनपद में गुरुवार को कोरोना से एक महिला की मौत के साथ ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। जनपद में तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच जिले में 39 केस पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि सुखद बात यह रही गुरुवार को 30 संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जनपद में कोरोना के मात्र 441 संक्रमित मरीज शेष रह गए हैं। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कोरोना के कुल 7602 संक्रमित मिले हैं जिनमें से 7068 संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जनपद में गुरुवार को कोरोना संक्रमण की जद में आने वाले से जिला अस्पताल कर्मी 45 वर्षीय बिरमा पत्नी राजू की मौत के साथ 39 केस पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें 19 कोरोना संक्रमित मरीज पालिका क्षेत्र एवं 15 शहरी क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण अंचलों के मिले हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नई कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। उनमें से आरटीपीसीआर 807 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव के सामने आए जबकि 800 लोगों की जांच रिपोर्ट में निगेटिव मिले| गुरुवार को मिले अन्य संक्रमित मरीजों में रैपिड एंटीजन टेस्ट से 32 संक्रमित पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 30 संक्रमितों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना से अब तक जिले में मरने वालों की संख्या 97 हो गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में नगर क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मण विहार, इंदिरा कॉलोनी, नुमाइश कैंप, गांधीनगर एवं मोरना के गांव रहकडा में दो-दो संक्रमित नए मिले हैं| जबकि एसकेडी राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में आठ और नगर क्षेत्र की पॉश कॉलोनी ए टू जेड कॉलोनी में 4 नए संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं देव पुरम, पटेल नगर, संजय मार्ग, रामपुरी, ब्रह्मपुरी, जाट कॉलोनी, उत्तर सिविल लाइन, शहाबुद्दीनपुर, अंकित बिहार, आदर्श कॉलोनी, रामपुर रुड़की रोड, आदर्श कॉलोनी, मुस्तफाबाद, लाडपुर, खतौली चीनी मिल, किनौनी गांव से भी एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले है।




