मुजफ्फरनगर, 18 दिसंबर (बु.)-(खतोली)- खतौली गंग नहर घाट पर पिकनिक प्वाइंट बनाने हेतु चल रहे सौंदर्यकरण कार्यों का जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी की पहल पर खतौली गंग नहर घाट पर विकास प्राधिकरण द्वारा सौंदर्यीकरण व पूर्णउद्धार कार्य प्रारंभ किया गया था। जिसका शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी द्वारा किया गया था। निरंतर युद्धस्तर पर घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को देखकर जहां क्षेत्रीय लोगों में विगत दशकों से उपेक्षित दिखाई पड़ रहे गंगनहर पर कितने पॉइंट बनाए जाने को लेकर खुशियों का इजहार किया जा रहा है, तो वहीं अंतिम चरण में चल रहे सौंदर्यकरण का निरीक्षण करने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे स्वयं खतौली गंग नहर घाट पर पहुंची। जहां उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए सौंदर्यकरण कार्यों का जायजा लिया तथा इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सहित अनेक विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।




