मुजफ्फरनगर, 29 दिसंबर (बु.)। कोरोना काल के चलते सभी ट्रेने बंद थी। वहीं अनलॉक शुरू होने पर कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। वहीं कोरोना महामारी के बीच माल गाडियों का संचालन बढ़ा है। रेलवे सूत्रों की माने तो रेलवे का 10 प्रतिशत से अधिक राजस्व बढ़ा है। रेलवे ने व्यापारियों को लुभाने के लिए कई योजनाएं भी चलाई है। सूत्रों के मुताबिक यात्रियों की संख्या जरूर घटी है, लेकिन माल गाडिय़ों का संचालन बढ़ा है।



