मुजफ्फरनगर, 8 दिसंबर(बु.)। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद करने का ऐलान किया था। जिसके चलते कुछ राज्यों में भारत बंद का असर देखने को मिल रहे है तो वहीं ज्यादातर राज्यों में स्थिति सामान्य बनी हुई है। वहीं यूपी के कुछ जनपदों में भी भारत बंद का असर नजर आया तो उसके विपरीत जनपद मुजफ्फरनगर में बाजार हर रोज की तरह सामान्य खुला हुआ है।

जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित एशिया की प्रसिद्ध गुड़ मंड़ी भी खुली रही और यहां किसान अपना माल भी लेकर आए। यहां गुड़ मंड़ी में कारोबार सामान्य रहा।

वहीं मुजफ्फरनगर के कुछ इलाकों में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। वहीं जनपद के शाहपुर में मंसुरपुर तिराहे पर किसान यूनियन ने चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद रालोद के महासचिव और उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

वहीं जनपद के दिलों की धड़कन कहे जाने वाले शिवचौक पर भी फुलों का बाजार खुला रहा। जिसके चलते जनपद की तहसील खतौली में भी बाजार खुला रहा। इस स्थिति को देखते हुए यह कहना अनुचित नही होगा की जनपद में भारत बंद का असर कही देखने ज्यादा देखने को नही मिल रहा है।

भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन भी हर स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। पुलिस टीम हर परिस्थति से निपटने के लिए तैयार है। स्थिति सामान्य बनी रहे इसके लिए पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और हर नुक्कड़, गली चौराहों पर पुलिसबल तैनात किया हुआ है।




