20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हरियाणाः बाजारों में देखने को मिल रहा भारत बंद का असर

हरियाणा, 8 दिसंबर(बु.)। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। जिले भर में बाजार बंद रहे। सुबह सवेरे ही किसान संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि बाजारों में एकत्रित होना शुरू हो गए। किसानों ने सुभाष चौक पर एकत्रित होकर धरना शुरू किया। उधर कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा, अकाली दल से वीरभान मेहता, इनेलो पार्टी से जुड़े नेता भी बाजारों में एकत्रित होना शुरू हो गए। डबवाली में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान के बाहर भारत बंद के समर्थन में पोस्‍टर भी लगाए। वहीं रोडवेज बसों का भी चक्‍का जाम रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार का पुतला बनाकर बाजारों में प्रदर्शन किया गया। सिरसा शहर के अलावा डबवाली, कालांवाली, रानियां, ऐलनाबाद, नाथूसरी चाैपटा में भी बाजार बंद रहे। डबवाली में दुकानों के आगे दुकानदारों ने फ्लेक्स लगाकर किसान आंदोलन का समर्थन किया। रानियां के ओटू क्षेत्र में किसानों ने सड़क जाम कर आने जाने वाले वाहनों को रोका। किसान आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए है। जिले भर में 21 अधिकारियों को बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पांचों डीएसपी, एक हजार पुलिस कर्मी भी बाजारों में तैनात है। पुलिस टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles