20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

बरेलीः कपड़ा कारोबारियों पर भी पड़ रहा किसान आंदोलन का असर

बरेली, 9 दिसंबर(बु.)।कृषि बिल के विरोध में 14 दिन से लगातार दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का असर कपड़ा कारोबारियों पर पड़ रहा है।दरअसल बरेली के थोक और फुटकर कारोबारियों का कहना है की किसान आंदोलने के चलते उन्हे प्रतिदन करीब करोड़ो का नुकसान हो रहा हैा। दिल्ली बार्डर पर ट्रक फंसने के बाद छोटी गाड़ियों में कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स गुड्स, ब्रांडेड खाद्य पदार्थ दिल्ली के रास्ते ही बरेली पहुंचे है। बरेली के बाजार में इनकी हिस्सेदारी करीब 40 फीसद है। फिलहाल उत्पाद की आपूर्ति प्रभावित है। सूरत और अहमदाबाद से कपड़े की लॉट अब आगरा वाया कासगंज होकर बरेली पहुंच रही है। 40 फीसद कपड़ा दिल्ली के रास्ते ही बरेली में लाया जा रहा था। आंदोलन होने के बाद 15 करोड़ प्रतिदिन के हिसाब से नुकसान व्यापारियों को झेलना पड़ रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles