प्रयागराज,26 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अधिकारियों ने शनिवार को माफिया गणेश यादव के अवैध रुप से बनाये गये दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। आधिकारिक सूत्रो ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झूंसी क्षेत्र के हवेलिया स्थित माफिया गणेश यादव के अवैध रुप से बनाये गये दो मंजिला भवन को आज पीडीए ने ध्वस्त करा दिया। इस दौरान अधिकारियों के साथ उसके परिजनों एवं समर्थकों के बीच बाद विवाद भी हुआ। उन्होंने बताया कि झूंसी के हवेलिया में बगैर नक्शा पास पास कराए करीब डेढ़ हजार वर्ग गज में दो मंजिला मकान गणेश यादव ने बनवाया था। गणेश यादव हिस्टीशीटर अशोक यादव का भाई है और इसके खिलाफ भी कई थानों में 12 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। गणेश यादव का आरोप है कि प्राधिकरण मकान को तोड़ने से पहले किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया। बिना पूर्व सूचना के पीडीए ने मकान को गिराना शुरू कर दिया। उसका आरोप है कि हवेलिया ग्राम सभा में किसी भी मकान का नक्शा पास नहीं है।



