26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हरियाणाः किसानों ने दूसरे दिन भी कराया टॉल फ्री, धरने पर डटे रहे किसान

हिसार, 26 दिसम्बर (वार्ता) किसान संगठनों के आहवान पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज दूसरे दिन भी हिसार जिले के सभी चारों टोल प्लाजाओं को किसानों ने टोल फ्री कराया। हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-नौ पर मय्यड़ टॉल प्लाजा, हिसार-चंडीगढ़ राजमार्ग पर बाडो पट्टी, हिसार-सिरसा रोड पर चिकनवास और हिसार-भादरा रोड़ पर चौधरीवास टॉल प्लाजा पर दूसरे दिन भी किसान धरना पर बैठे रहे। मय्यड़ टोल प्लाजा पर किसानों ने धरना दिया और लगातार दूसरे दिन भी टॉल प्लाजा को टोल फ्री कराया। इस धरने की अध्यक्षता किसान सभा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह नम्बरदार ने की। धरना-प्रदर्शन का मंच संचालन पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज राठी ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए नम्बरदार ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून और बिजली अधिनियम 2020 तथा पराली जलाने पर एक करोड़ जुर्माना और पांच साल की सजा जैसे खतरनाक कानूनों के लिए केंद्र सरकार किसानों से माफी मांगते हुए वापस नहीं ले लेती और इन तीन कानूनों को निरस्त नहीं करती तब तक किसानों का धरना और आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा। पहले जिला, उसके बाद तहसीलों और ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण कमेटियां बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज किसान ही नहीं आज जन-जन इस आंदोलन से जुड़ चुका है और यह जनांदोलन बन चुका है। इस जनांदोलन को बखूबी मजबूत करते हुए दिल्ली को चारों तरफ से घेरे रहेंगे और घर वापस नहीं जाएंगे। चाहे इसके लिए देश के किसान को कितनी ही बड़ी कुर्बानी क्यों न करनी पड़े। धरने को सम्बोधित करते हुए मनोज राठी ने कहा कि किसानों की एकता देखकर सरकार बौखलाई हुई है और धरने को तोड़कर कमजोर करने के लिए आए दिन जाति का जहर फैलाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles