26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

औरंगाबादः शिव सेना के समर्थन से सिखों ने किसानों के समर्थन में किया प्रदर्शन

औरंगाबाद, महाराष्ट्र, 26 दिसंबर (वार्ता) केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में सिख समुदाय के लोगों ने शिव सेना के सहयोग से यहां के ओसपुरा गुरुद्वारा के सामने गुरु गोविंद सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन किया। दिल्ली में सीमावर्ती किसान कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं जिनके समर्थन में शनिवार को शिव सेना के नेता अंबादास दानवे के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान ‘जय जवान जय किसान’, ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाये गये। श्री दानवे ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी किसानों का समर्थन कर रही है और हम इस प्रदर्शन के माध्यम से केन्द्र सरकार से किसान कानूनों को वापस लेने की मांग करते हैं। यदि केन्द्र सरकार ने किसान कानून वापस नहीं लिया तो हम पूरे राज्य में प्रदर्शन करेंगे।
धरना प्रदर्शन में हरविंद्र सिंह सलूजा, नवीन ओबेरॉय, रंजीत सिंह गुलाठी, नरेंद्र सिंह जबिंडा, आदेशपालसिंह चावड़ा एवं अन्य गणमान्य शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles