20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः अन्ना को लेकर आखिर क्या बोले CM केजरीवाल, पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली, 9 दिसंबर(बु.)। भारत बंद के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद किए जाने के आम आदमी पार्टी (AAP) के आरोपों के बीच सीएम आवास पर चल रहा AAP नेताओं का धरना देर शाम खत्म हो गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा AAP विधायकों और पार्टी कार्यकर्ता को पीछे के गेट से सीएम आवास में ले जाया गया। इस दौरान केजरीवाल ने घर के अंदर से ही सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- ‘आज मुझे अन्ना आंदोलन के दिन याद आ गए, उस समय भी अस्थायी जेल बनाकर लोगों को जेल में डाला जा रहा था। इस दौरान सीएम ने कहा की सरकार किसानों के साथ भी वैसा ही करती लेकिन उन्होने कामयाब नहीं होने दिया।’ सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- ‘किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया और वह जबरदस्त तरीके से सफल रहा। भारत बंद के समर्थन में उन्होने खुशी जाहिर करते हुए कहा की उन्हे खुशी है कि सारा देश किसानों के समर्थन में एकजुट हुआ। मेरा भी मन था कि मैं एक आम आदमी की तरह बॉर्डर पर जाऊंगा और किसानों को समर्थन करूंगा, लेकिन शायद इन्हें पता चल गया और उन्होंने मुझे जाने नहीं दिया।’

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles