20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः केंद्र सरकार से बात-चीत करने के लिए किसान संगठन करेंगे अहम बैठक

दिल्ली, 9 दिसंबर(बु.)। केंद्रीय कृषि कानूनों की खिलाफ पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत आधार दर्जन रा्ज्यों के किसानों का धरना बुधवार को 14वें दिन भी जारी रहा। वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा (टीकरी और सिंघु बॉर्डर) और उत्तर प्रदेश (यूपी गेट और चिल्ला बॉर्डर) समेत कई बॉर्डर सील हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत पेश आ रही है।  दिल्ली पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों के इंतजाम किए हैं, लेकिन लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा रहा है। यह सिलसिला पिछले तकरीबन एक पखवाड़े से जारी है। इस बीच बुधवार दोपहर सिंघु बॉर्डर पर किसान संगठनों पर एक अहम बैठक आयोजित की गई है, जिसमें कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है  कि वह केंद्र द्वारा भेजे गए मसौदे पर एक बैठक करेंगे। यह बैठक केंद्र के साथ 6 बैठक होने के बाद हो रही है। इस मसौदे को लेकर चर्चा होगी, साथ ही आगे के कदमों पर भी विचार किया जाएगा।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles