गोरखपुर, 7 दिसंबर(बु.)। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर से है। जहां अनियंत्रित होकर एक बोलेरो कार नदी में गिर गई जिससे कार में सवार 3 लोगों की मौको पर ही मौत हो गई जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी की शादी रविवार की रात थी। शादी वापस लौटते समय अचानक बोलेरो अनियंत्रित हो गई औरनदी में गिर गई।पानी ज्यादा होने के चलते सभी लोग बोलेरो में फंस गए। आसपास के लोग पहुंचे और काफी प्रयास के बाद सभी को बाहर निकाला। तब तक कैलाश सिंह, आनंद सिंह, विश्वनाथ सिंह की मौत हो चुकी थी। अतुल सिंह की भी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर सीओ अंबिका राम समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने कहा कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।



