मुजफ्फरनगर, 7 दिसंबर(बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर में एसपी क्राइम ने सुरक्षा की दृष्टि से कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। एसपी दुर्गेश कुमार सिंह डॉग स्क्वायड, LIU टीम व पुलिस बल के साथ जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कचहरी में मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई की यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना को दे।




