22.3 C
Muzaffarnagar
Friday, November 6, 2026

कानपुर में बनी मैग्जीन से गोलियां उगलेगी सेना की नई कार्बाइन, पढ़िए पूरी खबर

कानपुर, 6 दिसंबर (बु.)। दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाली भारतीय सेना की नई कार्बाइन की अपनी विशेषताएं तो हैं ही, इसकी मैग्जीन भी कुछ खास ढंग से शहर में बन रही है। स्माल आम्र्स फैक्ट्री (एसएएफ) में बनी शक्तिशाली ज्वाइंट वेंचर प्रोटेक्टिव कार्बाइन (जेवीपीसी) का परीक्षण हो चुका है। इस गन की मैग्जीन रक्षा उत्पाद बनाने वाले शहर के उद्यमी मुकुल गुप्ता बना रहे हैं।उद्यमी मुकुल गुप्ता ने न केवल मैग्जीन तैयार की है बल्कि कार्बाइन की निचली व ऊपरी सतह भी तैयार की है। स्माल आम्र्स फैक्ट्री से इन उपकरणों के ऑर्डर उन्हें मिले थे जिन्हें हाल ही में पूरा किया है। वह बताते हैं कि कार्बाइन की ऊपरी और निचली सतह एलॉय स्टील की बनाई गई है। यह बेहद मजबूत होने के साथ फिनिशिंग में भी शानदार है। लेजर वेल्डिंग का इस्तेमाल करके इसे तैयार किया गया हैै। इस मैग्जीन के चलते कभी गोलियां अटकेंगी नहीं। उन्होंने अभी कई ऑर्डर पूरे किए हैं।उन्होंने बताया कि इस वक्त वह जेवीपीसी की 5.56 एमएम की मैगजीन आपूर्ति कर रहे हैं। साथ ही 7.62 एमएम की गन की मैगजीन भी बनाते हैं। वह बीते दो साल से काम कर रहे हैं और अब तक दो बार एसएएफ को 5.56 एमएम की मैगजीन की आपूर्ति कर चुके हैं। अब नए बड़े ऑर्डर की आपूर्ति के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उनके लिए सबसे प्रमुख गुणवत्ता है, इसलिए ऑर्डर मिलने से पहले से उन सभी धातुओं का इंतजाम कर रहे हैं जो मैगजीन, ऊपरी व निचली सतह के लिए बेहद जरूरी होती हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles